Subscribe Us

इंदौर में आज से खुलेगी मंडी कलेक्टर, मनीष सिंह ने आदेश जारी कर दिए

 



 


इंदौर। लॉकडाउन के बीच छावनी और लक्ष्मीबाई नगर मंडी के अनाज व्यापारियों को किसानों से सौदा पत्रक के जरिए कृषि उपज खरीदने की अनुमति दे दी गई है। इस संबंध में गुरुवार को कलेक्टर मनीष सिंह ने आदेश जारी कर दिए हैं।


 


 



 


सौदा पत्रक के आधार पर सौदा तय होने पर व्यापारी अपने वाहन से गांव जाकर किसान की उपज मंडी प्रांगण तक लाएंगे। किसानों को अपने वाहन लेकर मंडी में आना प्रतिबंधित रहेगा। व्यापारी फर्म टैक्स चुकाने वाले और खेरची व्यापारियों से भी बाहर माल खरीद सकेंगे। खेरची व्यापारी अपना माल लेकर मंडी में नहीं आएंगे।


 



 


व्यापारी फर्मों को अपने गोदाम या ग्रेडिंग मशीन पर कार्य करने के लिए अधिकतम 10 व्यक्तियों की अनुमति रहेगी। संयोगितागंज मंडी प्रांगण से राजकमल टॉवर तक खरीदी-बिक्री की अनुमति रहेगी लेकिन गेट के बाहर दुकानें लोडिंग-अनलोडिंग के समय ही खोली जाएंगी। इसके बाद शटर बंद रहेंगे। व्यापारियों द्वारा किसानों से खरीदी गई उपज का भुगतान 24 घंटे के भीतर करना अनिवार्य रहेगा। मंडी प्रांगण में गतिविधियां सुबह 8 से शाम 6 बजे तक ही रहेंगी।