Subscribe Us

ओम प्रकाश पांडेय विश्वस्त पत्रकार संघ भारत के महाराष्ट्र के प्रदेश संयोजक मनोनीत।

अनोखी आवाज  महाराष्ट्र। विश्वस्त पत्रकार संघ भारत द्वारा महाराष्ट्र के नागपुर से प्रकाशित कल्पतरु पोस्ट के संपादक युवा पत्रकार ओम प्रकाश पांडेय को संगठन का महाराष्ट्र प्रदेश का संयोजक नियुक्त किया गया है।



जानकारी के मुताबिक विश्वस्त पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुरेश सम्राट द्वारा महाराष्ट्र प्रदेश में संगठन का विस्तार करते हुए मध्य प्रदेश के संगठन अध्यक्ष पीडी सोनी की अनुशंसा पर नागपुर के युवा पत्रकार कल्पतरु पोस्ट के संपादक ओम प्रकाश पांडे को महाराष्ट्र प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है अपने मनोनयन पर श्री पांडेय जी  ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश सम्राट तथा राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र श्रीवास्तव राष्ट्रीय प्रवक्ता दिग्विजय सिंह सिंगर एवं पीडी सोनी का आभार व्यक्त करते हुए संकल्प लिया कि वह प्रदेश संगठन का विस्तार करने के लिए प्राण प्राण से   जुटेंगे  पांडेय जी के मनोनयन पर राजीव सिंह  दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष तथा राज कुंद्रा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष हेमेंद्र कुमार शर्मा तथा मध्य प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा उपाध्यक्ष रवि ठाकुर, हरीश उपाध्याय एवं सचिव बृजेश पाठक ने बधाई दी।