भारतीय जनता पार्टी के विधायक संजय पाठक शुक्रवार को सामने आए और उन्होंने दावा किया कि वे मुख्यमंत्री निवास नहीं गए थे। भाजपा विधायक संजय पाठक ने कहा कि मैं भाजपा में था भाजपा में हूं भाजपा में रहूंगा, सियासी कारणों से मेरी जान को खतरा हो सकता है।
मेरे बारे में भ्रामक असत्य खबरें चलाई जा रही हैं मैं कल मुख्यमंत्री निवास नहीं गया। मुंह छिपाते हुई जो तस्वीर उनकी बताई जा रही है, वह तस्वीर भी उनकी नहीं है। सूत्रों के मुताबिक निवास से निकलने वाले जिस शख्स को संजय पाठक बताया जा रहा है वह कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह का बेटा है। जिस गाड़ी से वह मुख्यमंत्री निवास से निकला था, वह गाड़ी भोजपुरी स्थित किसी शर्मा के नाम से पंजीकृत है।
 
 
 
