Subscribe Us

पीएम मोदी आज फिर करेंगे देश को संबोधित

भोपाल। पूरे भारत देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के देखते हुए एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात 8 जबे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री ने इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी। पीएम मोदी मंगलवार शाम को 8 बजे राष्ट्र को संबोधन देंगे। आपको बता दें कि इससे पहले 19 मार्च को पीएम ने देश को संबोधित किया था और जनता कर्फ्यू का ऐलान किया था, जिसका लोगों ने सख्ती से पालन किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह आज रात आठ बजे देश को संबोधित करेंगे, इस दौरान कोरोना वायरस पर कुछ अहम जानकारियां साझा करेंगे। 


 



 


मध्य प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 7


पूरे मध्यप्रदेश में लॉकडाउन चालू है। वहीं दूसरी ओर देर रात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाई लेवल मीटिंग के बाद जबलपुर और भोपाल में कर्फ्यू लगाने के निर्देश दिए। ऐसा इसलिए क्योंकि जबलपुर में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह भी सराफा व्यवसायी मुकेश अग्रवाल के यहां काम करता है। इसी के साथ प्रदेश में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 7 हो गई है। भोपाल और जबलपुर में कोरोना संक्रमण के 7 मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले प्रदेश के 43 जिलों को भी लॉकडॉउन कर दिया गया।


अब तक हो चुकी है 10 लोगों की मौत


भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगभग 500 तक पहुंच चुकी है। रोजाना कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। अब तक भारत में कोरोना वायरस के 499 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। वहीं इनमें से 44 मरीजों का इलाज हो चुका है। वहीं कोरोना वायरस के कारण 10 लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहीं 442 लोगों का इलाज जारी है। यहां पर सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र और केरल में देखने को मिले हैं।


महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के अब तक 97 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इसके अलावा केरल में 95 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। वहीं बात अगर भोपाल शहर की करें तो यहां पर अब तक 6 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 31 लोगों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। वहीं 69 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है।