Subscribe Us

नहीं रहे अभिनेता इरफान खान, 54 की उम्र में कैंसर के चलते तोड़ा दम .........

इरफान खान की 54 साल की उम्र में मौत हो गए हैं। तबीयत ज्यादा बिगड़ जाने के कारण उन्हें कल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। फिल्मकार शुजीत सरकार ने उनकी मौत की पुष्टि की है। वैसे बुधवार को रात लगभग 1 बजे एक आधिकारिक बयान जारी किया गया था जिसमें उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में कोलोन इन्फेक्शन के कारण भर्ती कराने की बात कही गई थी।


 



लगभग दो साल से इरफान एक खतरनाक बीमारी का सामना कर रहे थे। उन्हें न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर था। 2018 में जैसे ही उन्हें इस बीमारी का पता लगा था वो लंदन चले गए थे और इसका इलाज करवाया था। आज करीब 11.30 पर फिल्मकार Shoojit Sircar ने ट्वीट किया और इरफान की मौत की बुरी खबर सुनाई।


'मेरे प्यारे दोस्त इरफान। तुम लड़े, खूब लड़े, लड़ते ही रहे। मैं तुम पर हमेशा गर्व करूंगा। हम फिर मिलेंगे। सुतापा और बाबिल ... आप भी खूब लड़े। सुतापा तुमने इस लड़ाई में हर वो चीज ही जो दे सकती थीं। शांति.. ओम शांति.... इरफान तुम्हें सलाम।'


इरफान और सुजीत सरकार की पुरानी दोस्ती है। दोनों ने 'पीकू' जैसी यादगार फिल्म दी थी। इस सुपरहिट फिल्म ने इरफान को अलग ही ऊंचाई पर पहुंचाया था, जो हिन्दी सिनेमा में उनके खाते में लंबे समय से मुल्तवी थी। वैसे वो हॉलीवुड में काफी नाम कमा चुके थे। उन्हें स्टीवन स्पिलबर्ग की 'जुरासिक वर्ल्ड' में भी खास रोल मिला था।


 हाल ही में इरफान की मां का भी इंतकाल हुआ था। देशभर में चल रहे लॉकडाउन के कारण वो उनके अंतिम दर्शन तक नहीं कर पाए थे। यह भी इत्तेफाक ही रहा कि उनकी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' ही भारत में रिलीज हुई आखिरी बड़ी फिल्म थी। इसके बाद देशभर में हुए लॉकडाउन के कारण कोई फिल्म सिनेमाघरों में नहीं आ पाई थी। इस फिल्म को हाल ही में डिज्नी हॉटस्टार पर भी रिलीज किया गया है।