Subscribe Us

Singrauli news भगवान भरोसे चल रहा नेहरू अस्पताल,बदहाल व्यवस्था से तंग आ गए डॉक्टर

 


बदहाली का रोना रो रहे डॉक्टर,एनसीएल कुम्भकर्णी निद्रा में



कोरोना जांच उपकरण की नही है व्यवस्था,डॉक्टरों ने ओपीडी बंद करने की दी चेतावनी


अनोखी आवाज सिंगरौली। (आशीष पाण्डेय/पंकज तिवारी)


एक ओर जहां पूरा देश कोरोना वायरस की चपेट से त्रस्त है। एक तरफ नये मरीजों की संख्या बढ़ रही है तो दूसरी और मौत का आंकड़ा भी घड़ी की रफ्तार के साथ चल रहा है। ऐसे में डॉक्टर भी चिंतित है इस संकट के समय में पुलिस व डॉक्टर की मुख्य भूमिका है, जो अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरे को सुरक्षित रख रहे है। हालांकि हम बात करते है सिगरौली जिले की जहा अभी तक एक भी कोरोना पॉजीटिव का मामला सामने नही आया है। लेकिन रीवा, शहडोल जिलें में कोरोना ने अपनी दस्तक दे दी है। ऐसे में सिंगरौली में भी चिंता बढ़ गई है। लेकिन एनसीएल प्रबंधक महामारी को मजाक में लेकर कोरोमपूर्ति कर रहा है। ये हम नही नेहरू अस्पताल के डॉक्टर सुना रहे है। डॉक्टरों का आरोप है कि कोरोना वायरस से जंग जितने के लिए अस्पताल में उचित व्यवस्था नही है। आने वाले समय में बड़ी घटना घट सकती है।


 



 


नेहरू अस्पताल की बदहाल व्यवस्था का रोना रो रहे डॉक्टर



मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ के दिशा निर्देश में आईसोलेसन में पीपीई किट N 95 मास्क, डॉक्टर, ड्रेसर, नर्स सहित स्वीपर को मिलना चाइये। साथ-साथ इस्क्रीनिंग किट ओपीडी व लेबर रूम में होनी चाइये। लेकिन नेहरू अस्पताल में 50 से 60 पीपीई किट है। मास्क तो एक भी नही...? डॉक्टरों ने महीनो से प्रबंधन को इन चीजों को दिलाने के लिए बोला जा रहा है। लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नही मिलता है ऐसे ही बीते दिनों पूर्व डॉक्टरों ने ओपीडी बन्द का चेताया है।


 



 


 


बदहाल व्यवस्था से त्रस्त डॉक्टरों ने ओपीडी बन्द करने की दी चेतावनी


एनसीएल का चर्चित अस्पताल नेहरू जो आये दिन अपने दुर्दशा के कारण सुर्ख़ियो में रहता है। ऐसे ही एक बार पुनः चर्चा में आकर जिम्मदारों की कटघरे में खड़ा कर दिया है। अभी तक तो मरीज आरोप लगाते थे लेकिन इस बार ठीक इसके विपरीत देखने को मिल रहा है।। डॉक्टरों ने स्वयं प्रबंधक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। इस लापरवाही से डॉक्टर चिंतित है कोरोना यौद्धाओ का कहना है कि कोरोना की जंग में हमारा नेहरू अस्पताल  साबित होगा क्योंकि इस अस्पताल के नाम बड़े दर्शन छोटे वाला हाल है। यहां न तो N 95 मास्क ना तो पर्याप्त पीपीई किट उपलब्ध है। इस हालत में हम अपना फर्ज निभाने में सफल नही होंगे।