Subscribe Us

singrauli news न्याय की आश ने बिता दिये दो साल...?


 अमीरी का रौंब दिखा कर एनसीएल कर्मी जबरन हड़प रहां जमीन, मामला विंध्यनगर थाना क्षेत्र का।


दो सालों से फ़रियादी लगा रहा चक्कर,पैसो के खेल की चर्चा


अनोखी आवाज़ सिंगरौली। फ़िल्मी दुनिया में एक गाने के ये स्वर अपनों ने दिया धोखा,गैरों से शिकायत क्या...? एनसीएल कर्मी बलदेव कुशवाहा पर सटीक बैठ रही है। दरअसल पढ़ने में थोड़ा अलग महसूस होगा लेकिन मामला ही कुछ ऐसा है...? एनसीएल कर्मी चचेरे भाई की पुश्तेनी जमीन पैसों का रौंब दिखा कर हड़पने में लगा है। एक पक्ष न्याय की आश से पाँच सालों से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कलेक्टर के जन सुनवाई, विंध्यनगर थाना के चक्कर लगा रहा हैं लेकिन आज तक बेवसी का मारा शिव कुशवाहा को न्याय नही मिला। चर्चा है कि एनसीएल कर्मी बलदेव कुशवाहा पैसों का रौंब दिखा कर पूरी जमीन हड़पने में लगा है। जिम्मेदारों के कार्यालय के चक्कर लगाते शिव के पैर भी थम गये हैं अब बेचारा किससे न्याय की आश लगाये...? 


 


 



 



ये है पुरा मामला 


शिव कुशवाहा, बलदेव कुशवाहा निवासी- सरसवाह राजा जयंत आपस में चचेरे भाई का रिश्ता हैं। बलदेव कुशवाहां एनसीएल परियोजना के दुधिचुआ में कार्यरत है। दोनों पक्षो में लंबे दिनों से जमीनी विवाद तूल पकड़ा हुआ है। शिव कुशवाहा का आरोप है कि बलदेव कुशवाहा हमारी जमीन जबरन हड़प रहा हैं। यहां तक की हमारे परिवार को चोरीं के झूठे मुकदमे में माडा थाने में जेल भेजवा कर हमारे गैर मौजूदगी में जमीन हड़प लिया गया है। मेरे द्वारा दर्जनों बार आवेदन देकरः न्याय की गुहार लगाया गया लेकिन हमारे पक्ष में सुनवाई न होकर बलदेव को संरक्षण मिल रहा है। फ़रियादी के बातये अनुसार एक बात तो तय है कि मामला पैसों की लेनदेन से सुलझाया लगता है।


 



 


मिलेगा न्याय या गुजरता रहेगा समय...?


परिवारिक जमींन के विवाद को धीरे-धीरे तीन साल बीतने को चला फ़रियादी ने न्याय के सारे दरवाजे खटकटा लिया यहां तक की न्यायालय में भी याचिका दायर कर चुका इसके बाद भी न्याय नही मिला कितने शर्म की बात है। न्यायदाता ही अब न्याय दिलाने में असमर्थ साबित हो रहें हैं। ऐसे में किससे उम्मीद लगाया जाया...? हलाकि अब देखना है कि जिम्मेदार मामले को गम्भीरता से लेकर न्याय देते हैं या समय गुजारते रहेंगे।