हिंदी सिनेमा की मशहूर जोड़ी, संगीतकार साजिद-वाजिद टूट गई है। बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक कम्पोजर वाजिद खान (Wajid Khan) का रविवार देर रात निधन हो गया। वे 42 साल के थे। वे पिछले कुछ दिनों से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। सोनू निगम और एक्टर रणवीर शौरी समेत कई फिल्मी हस्तियों ने इसकी पुष्टि की है। कहा जा रहा है कि Wajid Khan का निधन कोरोना वायरस से हुआ है। साजिद-वाजिद ने कई फिल्मों का सुपरहिट म्यूजिक दिया। वहीं Wajid Khan ने बतौर सिंगर सलमान खान के लिए 'हमका पीनी है', 'मेरा ही जलवा' समेत कई हिट गाने भी गाए हैं।
एक्टर वरुण धवन ने Wajid Khan के निधन की खबर पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, 'Wajid Khan भाई मेरे और मेरे परिवार के बेहद करीब थे। वो आसपास रहने वाले सबसे सकारात्मक लोगों में से एक थे। हम आपको याद करेंगे वाजिद भाई। संगीत के लिए धन्यवाद।'
सोशल मीडिया पर Wajid Khan के निधन का कारण कोरोना वायरस को बताया जा रहा है। इसी को लेकर Wajid Khan के बचपन के दोस्त रणवीर शौरी ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, मैं बचपन के दोस्त के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। Wajid Khan ने कोविड-19 के आगे घुटने टेक दिए। मैं सदमे में हूं। Wajid Khan मेरे भाई तुम्हारे और तुम्हारे परिवार के लिए हग्स भेज रहा हूं। ये बहुत दुखद है।’
साजिद-वाजिद की जोड़ी ने 1998 में सलमान खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' के लिए म्यूजिक दिया था। इन फिल्म से इस जोड़ी को पहचान मिली थी। इसके बाद 1999 में सोनू निगम की एल्बम 'दीवाना' के लिए म्यूजिक दिया था। इसी एल्बम में 'दीवाना तेरा', 'अब मुझसे रात दिन' और 'इस कदर प्यार है' जैसे सुपरहिट गाने शामिल थे। इसके बाद जोड़ी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।