अनोखी आवाज सिंगरौली मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली के आह्वान पर कांग्रेस ने काला दिवस के रूप में मनाया, इस दौरान सिंगरौली जिले व प्रदेश, ब्लॉक, मंडलम ,सेक्टर के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया,कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा द्वारा 100 दिन पहले षड्यंत्र रच कर जिस तरह से कांग्रेस सरकार को गिराया था, मप्र कांग्रेस कमेटी के निर्देशन पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया
विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय कोठी से कांग्रेस कार्यकर्ता रैली के रूप में काली पट्टी बांध कर बैढन शहर की पदयात्रा करके जनता को भाजपा की कथनी और करनी में फर्क बताते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका, कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा पार्टी के द्वारा संस्कारित पार्टी कही जाती है भाजपा के लोगों ने 22 कांग्रेस के विधायकों को करोड़ों रुपए में खरीद फरोख्त करके अपनी सरकार धोखे से बनाई है जिससे जनता के द्वारा चुनी हुई सरकार का अपमान हुआ है और प्रदेश की जनता को अपने वोट की ताकत का एहसास है
मतदाताओं में भारी नाराजगी है इसीलिए आने वाले उपचुनाव में मध्य प्रदेश में 24 की 24 सीटें कांग्रेस की झोली में आएगी और पुनः जन हितैषी सरकार कमलनाथ सत्ता में काबिज होंगे,आज कांग्रेस पार्टी द्वारा उस दिन को काला दिवस के रूप में याद करते हुए विरोध स्वरूप काली पट्टी बधाते हुए एवं शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका
उक्त अवसर पर
राम अशोक शर्मा कार्यवाहक अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी रामशिरोमणि शाहबाल( प्रदेश उपाध्यक्ष) पिछड़ा वर्ग मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी, अमित द्विवेदी (प्रदेश सचिव) मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी, अनिल सिंह (संगठन एवं जिला महामंत्री), बालमुकुंद सिंह परिहार (महामंत्री) जिला कांग्रेस कमेटी,अशोक शाह(पूर्व जिला पंचायत - अध्यक्ष) सीपी शुक्ला( प्रदेश प्रवक्ता), कुंदन पांडे (प्रदेश सदस्य) , संगीता सिंह(प्रत्याशी महापौर) , राम गोपाल पाल अध्यक्ष असंगठित कामगार संगठन ,सुदामा साकेत(महामंत्री), जेपी शर्मा जिला महामंत्री,राधवेंद सिंह भोले, रवि सिंह तोमर, रामकुमार शाह, अरुण सिंह जिला उपाध्यक्ष, राघवेंद्र श्रीवास्तव जिला कोषाध्यक्ष , रामसागर शाह (पार्षद ), प्रकाश नारायण शाह, राधिका प्रसाद शाह, जय प्रकाश शुक्ला ,अजय शाह, राम ब्रिज कुशवाहा (महामंत्री),हनुमान प्रसाद जायसवाल (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खुटार),आशुतोष शाह एडवोकेट (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस यंग ब्रिगेड सेवादल), संजय शाह अध्यक्ष, ,महेश शाह अध्यक्ष मंडलम खुटार, अशोक साहू गोलू, उग्रसेन शर्मा, सुभाष चंद्र शाह, राधेश्याम शाहू, प्रमोद पांडेय, रामशंकर पनिका, संतोष सिंह सहित सैकड़ो कांग्रेसी मौजूद रहे