जिलाध्यक्ष की फिसली जुबान शिवराज की जगह कमलनाथ सरकार को बर्खास्त करने को बोल गए।
काला दिवस के रूप में आज कर रहे थे कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन
अनोखी आवाज सिंगरौली। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशन पर कांग्रेस पार्टी द्वारा समूचे प्रदेश में आज के दिन को काला दिवस के रूप में मनाते हुए प्रदर्शन किया। इसी तारतम्य में आज नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अरविन्द सिंह चंदेल के मार्गदर्शन में कांग्रेसियों द्वारा नवानगर कांग्रेस कार्यालय से सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट पहुचे। जहां घंटों नारेबाजी करते हुए शिवराज सरकार के खिलाफ बोलते रहे। श्री सिंह ने भाजपा को जनविरोध सरकार बताये हुए दर्जनो आरोप लगाए लेकिन उस वक्त जिलाध्यक्ष की जुबान कुछ इस कदर फिसली की अपने ही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को बर्खास्त करले की बात कह गए।
श्री सिंह चंदेल ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या को आज 100 दिन हो गए जिससे हम आज काला दिवस मना रहे है। तमाम आरोपो के बिच जुबान फिसली और बोल पड़े की तमाम विरोध के कारण हम कमलनाथ सरकार को बर्खास्त करले कि मांग करते है।
जैसे ही यह वीड़ियोे शोसल मीडिया पर वायरल हुआ भाजपाईयों ने मुद्दा बना लिया और लिखने लगे की आखिरकार जिलाध्यक्ष अरविन्द सिंह चंदेल के दिल कि बात जुबान पर आ ही गई।
इनका कहना है
कांग्रेस जिलाध्यक्ष कि दिल की बात जुबान पर आ गई, कांग्रेस से असन्तुष्ट विधायक देश की सबसे बड़ी पार्टी से जुड़कर देश -प्रदेश के विकास में लगे है,ये कांग्रेस के लोग अपनी राजनीति चमका रहे है,कुछ काम इनके पास नही बचा।
वीरेंद्र गोयल
भाजपा जिलाध्यक्ष सिंगरौली
 
 
 
