Subscribe Us

SINGRAULI NEWS कुख्यात बदमाश अशोक को पुलिस ने पहुचाया सलाखों के पीछे

कई मामलों में चल रहा था फरार,सूझबूझ के साथ आज पुलिस ने दबोचा


 


अनोखी आवाज़ सिंगरौली। जिले के कप्तान द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन शिकंजा के तहत लगातार धर पकड़ का कार्य पुलिस द्वारा किया जा रहा है। जिससे एक ओर जहा अपराधियों में खौफ है तो दूसरी ओर पुलिस की प्रशंसा हो रही हैं,ऐसे ही आज जयन्त पुलिस ने मारपीट कर फरार शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। जानकारी के अनुसार आरोपी आये दिन मारपीट,लूटपाट कर अपराध को अंजाम दे रहा था और कई मामलों में फरार था जहाँ आज आरोपी अशोक बसंल, पिता- स्व.रामदास बसंल, निवासी,-चर्च बस्ती जयंत,व दीपक बसंल-पिता-स्व.रामदास बसंल, निवासी-चर्च बस्ती जयंत के खिलाफ जयन्त पुलिस ने अपराध क्रमांक- 87/20 धारा 294,323,324,307,506,34 दर्ज कर न्यायालय पेश किया।


ये था मामला


बीते महीने जैतपुर में आरोपीयो ने अपने ही पड़ोसी का मोबाइल लूटकर मारपीट किया ,जिसके बचाव में दो व्यक्ति जैतपुर निवासी बचाव के लिए बीच में गये। जहा आरोपी ने उनके ऊपर भी तेज धार हथियार से हमला कर फरार हो गया था। दोनों के हाँथ पर गम्भीर चोटें आई थी। पुलिस ने उपचार के लिए नेहरू अस्पताल भेजवाया था। बताया जाता है आये दिन युवक अपनी माँ के साथ अपराधों को अंजाम देता है। जिसे आज जयन्त चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह ने मामलों को गंभीरता से लेते हुए एक टीम गठित कर शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर तलवार,लोहे की रॉड जब्त कर न्यायालय पेश किया।


इनकी रही भूमिका


महीनो से फरार आरोपी को पकड़ने में पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व पर जयन्त चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह के निर्देश में स.उ.नि- रूद्र प्रताप सिंह, केपी सिंह, के एल श्रीवास्तव, प्रा.आर.-रामायण द्विवेदी,भोला पटेल,सुनील पाठक आर.-शिवम सिंह, प्रकाश सिंह, लक्ष्मीकांत साहू, सुखलाल सेन,राजनारायण अभिमन्यु उपाध्यय, म.आर.- रानी सिंह की भूमिका रही।