भोपाल। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल में आज 28 नए मंत्री शामिल हो रहे हैं। भोपाल के राजभवन में प्रभारी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल इन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलवा रही हैं। 20 लोग कैबिनेट और 8 राज्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं।
कैबिनेट मंत्री
गोपाल भार्गव, विजय शाह, जगदीश देवड़ा, बिसाहू लाल सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, भूपेंद्र सिंह, एदल सिंह कंषाना, बृजेंद्र प्रताप सिंह, विश्वास सारंग, इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी, महेंद्र सिंह सिसौदिया(संजू भैया), प्रद्युमन सिंह तोमर, प्रेम सिंह पटेल, ओमप्रकाश सकलेचा, उषा ठाकुर, अरविंद भदौरिया, डॉ. मोहन यादव, हरदीप सिंह डंग, राजवर्धन सिंह प्रेमसिंह दत्तीगांव
राज्यमंत्री
भरत सिंह कुशवाह, इंदर सिंह परमार, रामलेखावन पटेल, राम किशोर कांवरे, बृजेंद्र सिंह यादव, गिर्राज दंडौतिया, सुरेश धाकड़, ओपीएस भदौरिया
सीएम शिवराज सिंह चौहान, डॉ नरोत्तम मिश्रा और कैलाश विजयवर्गीय राजभवन पहुंचे।
मंत्रिमंडल विस्तार से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर लिखा कि अन्याय के खिलाफ छेड़ा गया संघर्ष ही धर्म है। दो दिवसीय दौरे पर भोपाल पहुंच रहा हूं। प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम में उपस्थित होने के बाद, कार्यकर्ताओं से मुलाकात करूंगा।
इस बार कई नए चेहरे इसमें शामिल हो रहे हैं, जिसके लिए लंबा मंथन चला। देर रात तक इसे लेकर सीएम हाउस में शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश प्रभारी डॉ. विनय सहस्रबुद्धे और मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के बीच बातचीत होती रही। इस दौरान कई विधायकों को सीएम हाउस बुलाया गया। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कोई भी असंतुष्ट न हो इसलिए पार्टी सभी को पहले से निर्णय से अवगत करा रही थी।
सुबह केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल पहुंचे।