विभाग की लापरवाही का नतीजा,भुगत रहे वन कर्मचारी
प्लास्टिक तन कर कर रहे वनोपज की जांच,बारिश में सताता है भय
अनोखी आवाज़ सिंगरौली। ऊपर की पंक्ति पढ़कर सोचने पर मजबूर होंगे लेकिन सत्यता जानकर वन विभाग की लापरवाही को बखूबी समझ जाएंगे। हम बात कर रहे हैं जयंत में बना वन विभाग के चेक पोस्ट की यूपी एमपी से आने जाने वाहनों की वनोपज जाँच की जाती है। लेकिन ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी को एक तैनात कर्मचारी को एक छत तक नहीं नसीब हुआ। चेक पोस्ट पर भवन निर्माण ना होने से कर्मचारी प्लास्टिक तन कर वनोपज की जांच कर अपना कर्तव्य तो निभा रहे हैं। लेकिन तेज बरसात आंधी-तूफान से कर्मचारियों को कार्य करने में परेशानी होने के साथ-साथ जान मान की चिंता भी सताती मान की चिंता भी सताती की चिंता भी सताती है। जिसके जिम्मेदार उच्च अधिकारियों को बताया जा रहा है।
प्लास्टिक तनकर निभा रहे कर्तव्य,सालों से समस्या बरकरार
जयंत चौकी समीप बने वन विभाग का चेक पोस्ट लापरवाही का पोल खोल रहा है। चेक पोस्ट पर ना तो भवन का निर्माण हुआ है। ना फॉरेस्ट के कर्मचारियों को सर छुपाने की पुख्ता व्यवस्था की गई है। बरसात के मौसम में दर्जनों समस्याएं उत्पन्न होती हैं। जानकारी के अनुसार सालों से समश्या जस के तस बनी हुई है। इसके बाद भी विभाग की अधिकारी ध्यान न देकर अमन चैन की सांस भर रहें है।
फॉरेस्ट कर्मचारियों ने जताया दुःख,भवन की मांग
खबर कवरेज के दौरान वन विभाग के चेक पोस्ट पर नजर गई तो बारिश हो रही थी। कर्मचारी इधर से उधर अपना सर छुपा रहे थे। देखकर हैरत सी हुई। चर्चा के दौरान ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की दबी जुबान में पीड़ा व्यक्त करते विभाग की लापरवाही बतातें चेकपोस्ट पर भवन निर्माण की मांग की है। हालांकि वन विभाग के अधिकारियो को फण्ड पास करा कर वर्षों से बरकरार समश्या का निवारण करना चाइये।
इनका कहना है।
भवन निर्माण के लिए भोपाल प्रस्ताव भेजा गया है। अभी फिलहाल बरसात में प्लास्टिक तनवा दी जायेगी।
विजय सिंह डीएफओ सिंगरौली