Subscribe Us

SINGRAULI NEWS साहब ओवरलोड वाहनों की कार्यवाही पर परहेज क्यों...?

चीखने लगी सड़के, आम राहगीरों का चलना हुआ दूभर



अनोखी आवाज़ सिंगरौली। जिले को यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चौपट होते नजर आ रही है। मुख्यालय की गलियों में लगा जाम बेपटरी वाहनों की कतारें, यातायात थाने के सामने से खुलेआम ओवरलोड़ वाहनों का सरपट दौड़ना कही न कही यातायात की बदहाली दर्शा रहा हैं ।जिले की सड़को पर खुलेआम ओवर लोड वाहन फर्राटा मार रहे है। अन्य जिलों से प्रवेश कर माजन मोड़ बैढ़न की सड़को पर धड़ल्ले से ओवरलोड़ वाहन चलते है। लेकिन यातायात पुलिस वाहनों पर कार्यवाही करने में परहेज कर रही है। जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट का शख्त आदेश है कि ओवरलोड़ वाहन का परिवहन नही होगा। लेकिन सिंगरौली जिले की यातायात पुलिस नियम-कायदे को ठंडे बस्ते में रख दिया है। 


सड़को का बुरा हाल,दुर्घटना की आशंका



जिले में धड़ल्ले से चल रहे ओवरलोड़ वाहन यातायात पुलिस पर सवाल खड़ा कर रहें है। वैसे तो यातायात पुलिस पॉइंट पर तैनात रहती है। लेकिन ओवरलोड़ वाहनों पर नजर अंदाज कार्यवाही न करना बड़ी लापरवाही से कम नही है। ओवरलोड़ वाहनो के परिवहन से सड़को का बुरा हाल है। सड़के तहस-नहस हो गई है। ओवरलोड़ वाहनो की लापरवाही से सड़क दुर्घटना की आशंका होती है। इसके बाद भी यातायत प्रभारी ओवरलोड़ वाहनों पर कार्यवाही न कर दो पहिये वाहनों की चालान पर वाहवाही लूटने में मदमस्त है।


नवागात एसपी से उमीदें


जिले की बदहाल यातायात व्यवस्था को देखकर थाना प्रभारी श्री द्विवेदी को लेकर लोगों में आक्रोश पनप रहा है। हालांकि नवागत पुलिस अधीक्षक से उम्मीद जगती है की यातायात की बदहाल व्यवस्था को सुधांरने के लिए कोई कठोर कदम उठाएंगे।