अनोखी आवाज सिंगरौली। संत निरंकारी मंडल शाखा ढोटी बैढ़न सिंगरौली द्वारा नवजीवन बिहार, गहिलगढ़ पश्चिम, बलियरी रोड, गनियारी बैढ़न इत्यादि स्थानों में कुछ जरूरतमंद लोगों को राशन वितरण किया गया। जिसमें प्रमुख रुप से चावल, आटा, दाल, नमक, साबुन, मसाला, घड़ी पाउडर इत्यादि रहा है।
विदित हो कि संत निरंकारी मिशन तन-मन-धन की सेवा करते हुए मानव समाज में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहा है। निरंकारी मिशन समय-समय पर ब्लड डोनेशन कैंप के द्वारा इंसानियत के लिए ब्लड डोनेशन का कार्य कर रहा है। इसके साथ ही मिशन पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण कार्य व सफाई अभियान में भी सहभागिता रहती है
सतगुरु माता सुदीक्षा जी की कृपा से निरंकारी मिशन कोरोना वायरस से सतर्क रहते हुए देश के साथ चलने के लिए संकल्पित है जहां जैसा सेवा का अवसर इन्हें मिल रहा है वही सेवा कर रहे हैं। इसी तारतम्य में संत निरंकारी मंडल शाखा ढोटी बैढ़न के मुखी नरेश शाह (एडवोकेट) द्वारा दिहाड़ी मजदूरों व गरीब लोगों को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। और उन्हें वायरस से सतर्क रहते हुए जैसा शासन के दिशा निर्देश हैं। उसी परिधि में रहकर नियम पालन करें। घर में रहें सुरक्षित रहें। सभी देश का साथ दें।
उक्त सेवा के दौरान संजय चौरसिया सेवादल संचालक सुंदर शाह, अमरेंद्र सिंह आदि अन्य उपस्थित रहे।