सिंगरौली- राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस(इंटक)के राष्ट्रीय महासचिव सरद द्विवेदी के अनुसंशा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा ने दिनेश पाण्डेय को प्रदेश महासचिव,मध्यप्रदेश नियुक्ति करते हुए तत्काल प्रभार ग्रहण करने का निर्देश जारी किये है।तथा उम्मीद की है कि संगठन को बजबूत कर और अधिक सशक्त बनाते हुए संगठन के कार्यकर्ताओं के विश्वास पर खरे उतरेंगे।राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में बताया गया है कि भारत शासन एवं राज्य शासन के, शासकीयअशासकीय,अर्धशासकीय(उद्योग आदि)छेत्रो के संगठित एवं असंगठित कर्मी एवं श्रमिकों की समस्याओं तथा आम आदमी की समस्याओं के समाधान व उनके वाजिव हक की लड़ाई लड़ने व उन्हें उनका हक दिलाने के लिये हमेशा तत्पर रहना होगा।जिसे श्री पाण्डेय ने विस्वाश दिलाते हुए कहा है कि पूरे ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ संगठन के कार्यो का निर्वहन करूंगा।इस नियुक्ति पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मती सोनिया गांधी,पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी,राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित सभी शिर्ष नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।वही श्री पाण्डेय की उक्त नियुक्ति पर बधाइयों का तांता लगा है,बधाई देने वालों में सर्व श्री मनोज दुबे,बिनोद सोनी,विनय दुबे,जमुना प्रसाद साह, आर.एन.तिवारी,ललित कुमार सिंह,विजय मिश्रा,डीएन पाण्डेय,जितेंद्र सिंह, इंद्रेश तिवारी,रामजी कुशवाहा, देवराज वर्मा ,आदित्यनाथ,संजीव पाण्डेय संतोष दुबे समेत संगठन के सभी पदाधिकारियो ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।